Crop Cultivation (फसल की खेती)

मक्का के दामों आया उछाल, एपीएमसी ने जारी कि मक्का फसल की दिसंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण की रिपोर्ट

Share

22 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: मक्का के दामों आया उछाल, एपीएमसी ने जारी कि मक्का फसल की दिसंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण की रिपोर्ट – मक्का की कीमतों में आया उछाल, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 2% की मामूली वृध्दि, वही पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 2% वृध्दि देखी गई।

मक्का की खेती साल भर की जाती हैं। मक्का की फसल को साल में तीन बार ख़रीफ़ (जून से जुलाई), रबी (अक्टूबर से नवम्बर) और ज़ायद (फ़रवरी से मार्च) में उगाया जाता हैं। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश – भारत में मक्का के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंडियों में मक्का की औसत कीमत 2249.93 रूपये प्रति क्विंटल हैं।

अगर इस महीने के मक्का के मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो दिसंबर 2023 में सबसे अधिक मक्का की कीमत मणिपुर और गुजरात की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। मणिपुर मंडी में मक्का का औसत रेट 3750 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही गुजरात की मंडी में मक्का का औसत रेट 2358 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो मक्का की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में मामूली वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के मक्का  की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि नवंबर 2023 में और इस महीने यानि दिसंबर 2023 में 2 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में मक्का के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि गुजरात  में  लगभग 4 प्रतिशत हुई हैं। गुजरात में पिछले महीने (नवंबर 2023) की औसत कीमत 22,68 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) बढ़कर 23,58 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि मणिपुर में 0 प्रतिशत हुई हैं। मणिपुर में पिछले महीने (नवंबर 2023) मक्का की कीमत 37,50  रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) भी 37,50 रूपये प्रति क्विंटल ही हैं।

दिसंबर 2022 में क्या था मक्का का मूल्य ?

दिसंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो मक्का की कीमत में पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के मक्का की कीमतों की तुलना की जाये तो दिसंबर 2022 और दिसंबर 2023 में 2 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। वही दिसंबर 2022 की तुलना में दिसंबर 2023 में हरियाणा, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्यप्रदेश राज्य की मंडी में गिरावट देखी गई हैं। हरियाणा में मक्का की औसत रेट में 6.83 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 5.86 प्रतिशत, गुजरात में 0.13 प्रतिशत और मध्यप्रदेश में 1.27 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।

मक्का की फसल का दिसंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें दिसंबर 2023कीमतें नवम्बर, 2023कीमतें दिसंबर, 2022% परिवर्तन (पिछले महीने से अधिक)% परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में
आंध्र प्रदेश200121402080-6.5-3.8
बिहार  2086____
छत्तीसगढ़192819342048-0.31-5.86
गुजरात2358226823613.97-0.13
हरियाणा2100209722540.14-6.83
कर्नाटक219722102192-0.590.23
मध्य प्रदेश2014196820402.34-1.27
महाराष्ट्र2126211320470.623.86
मणिपुर375037503400010.29
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 19212476____
ओडिशा196520341732-3.3913.45
राजस्थान21981905213715.382.85
तमिलनाडु219321972095-0.184.68
तेलंगाना2237219421521.963.95
उत्तर प्रदेश2117209121121.240.24
उत्तराखंड23152300 0.65__
औसत2249.932208.132214.13  
मक्का के दामों आया उछाल एपीएमसी ने जारी कि मक्का फसल की दिसंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण की रिपोर्ट

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements