Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Madhya Pradesh: शिवपुरी में खरीफ सीजन में अब तक 53 हजार मै.टन खाद वितरित, नई यूरिया रैक भी पहुंची

04 अगस्त 2025, भोपाल: Madhya Pradesh: शिवपुरी में खरीफ सीजन में अब तक 53 हजार मै.टन खाद वितरित, नई यूरिया रैक भी पहुंची – शिवपुरी जिले में किसानों की खाद संबंधी जरूरतों को देखते हुए प्रशासन ने खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त भंडारण और वितरण की व्यवस्था की है। वर्तमान में जिले में कुल 21,317 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसमें 1631 मै.टन यूरिया, 1685 मै.टन डीएपी, 4525 मै.टन एनपीके, 13115 मै.टन एसएसपी और 361 मै.टन एमओपी  शामिल हैं।

खरीफ सीजन में अब तक बांटा गया 53,745 मै.टन खाद

अब तक खरीफ सीजन में जिले में कुल 53,745 मै.टन खाद का वितरण हो चुका है, जिसमें शामिल हैं:

1. 20049 मै.टन यूरिया
2. 11192 मै.टन डीएपी
3. 7456 मै.टन एनपीके
4. 14665 मै.टन एसएसपी
5. 383 मै.टन एमओपी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चंबल कंपनी की रैक से जिले को 1318 मै.टन यूरिया मिला

उपसंचालक कृषि ने जानकारी दी कि चंबल कंपनी की यूरिया रैक जिले में प्राप्त हुई है, जिससे कुल 1318 मै.टन यूरिया मिला है। इसका वितरण इस प्रकार किया गया है:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

1. डबल लॉक गोदामों को – 300 मै.टन
2. सहकारी समितियों को – 600 मै.टन
3. मार्केटिंग सोसायटी को – 80 मै.टन
4. एमपी एग्रो को – 50 मै.टन
5. निजी उर्वरक विक्रेताओं को – 288 मै.टन डीएपी

सोसायटियों और निजी विक्रेताओं को मिला डीएपी

जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को 25-25 मै.टन डीएपी दिया गया है, जिनमें पचावली, लुकवासा, कोलारस, टोडा पिछोर, समोहा, दिनारा, करही, बैराड़ आदि शामिल हैं। इसके अलावा, नरवर विपणन संस्था को 55 मै.टन और खनियाधाना सहकारी संस्था को 25 मै.टन डीएपी दिया गया है। मार्कफेड के केंद्रों शिवपुरी, करैरा, पिछोर, बदरवास, कोलारस, बैराड़ को 50-50 मै.टन डीएपी उपलब्ध कराया गया है।

निजी विक्रेताओं को भी मिला स्टॉक

कई निजी विक्रेताओं को भी डीएपी का आवंटन किया गया है-

1. गिर्राज ट्रेडिंग, शिवपुरी – 65 मै.टन
2. जनता एग्रो, शिवपुरी – 30 मै.टन
3. जैन इंटरप्राइजेज, शिवपुरी – 40 मै.टन
4. अरुण एंड कंपनी, शिवपुरी – 30 मै.टन
5. अन्य विक्रेताओं को भी 9 से 35 मै.टन तक डीएपी मिला है

किसानों से अपील: नजदीकी केंद्र से ही लें खाद

प्रशासन ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे खाद के लिए जिला मुख्यालय न आकर, संबंधित तहसील, सोसायटी या निजी विक्रय केंद्रों से ही खाद प्राप्त करें। हर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा चुकी है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com