Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विवि द्वारा प्रचुर पोषक तत्वो वाली गेहूं की उन्नत किस्म एम.पी. 1378 विकसित

23 दिसम्बर 2023, जबलपुर: जबलपुर कृषि विवि द्वारा प्रचुर पोषक तत्वो वाली गेहूं की उन्नत किस्म एम.पी. 1378 विकसित – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय,जबलपुर के वैज्ञानिकों ने गेहूं की उन्नत किस्म एम.पी. 1378 को विकसित कर किसानों को सौगात दी है। दरअसल प्रदेश एवं देश में गेहूं अनुसंधान में अग्रणी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत जोनल कृषि अनुसंधान केन्द्र पवॉरखेड़ा द्वारा गेहूं की उन्नत किस्म एम.पी. 1378 का विकास किया है। यह प्रजाति न केवल अधिक उत्पादन देगी, साथ ही महत्वूपर्ण पोषक तत्वों जैसे जिंक तथा आइरन से भी भरपूर है। इसमें लोहा तथा जिंक 40 (पीपीएम) से अधिक विद्यमान है। यह प्रजाति भूरा एवं काला गेरूआ के प्रति अतिप्रतिरोधी है। प्रचलित प्रजातियों की तुलना में इस प्रजाति की उत्पादन क्षमता लगभग 10 % अधिक है। इसी वजह से यह प्रजाति राष्ट्रीय स्तर पर आई.सी.ए.आर. नई दिल्ली द्वारा किसानों के खेतों में उत्पादन हेतु 15 वर्ष के लिये अधिसूचित की गई है।  

संचालक प्रक्षेत्र एवं गेहूं समन्वयक डॉ. आर.एस.शुक्ला ने बताया कि इस प्रजाति की खास बात यह है कि यह कम ऊचाई की रोगरोधी, पोषक तत्वों से भरपूर, बिस्किट एवं रोटी के लिए अति उत्तम है। इसकी ऊचाई 88 सेमी तक है एवं अवधि 120 दिन है। प्रजाति उत्पादन क्षमता 66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें