राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई, बौछारें पड़ने की संभावना

10 सितम्बर 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई, बौछारें पड़ने की संभावना – मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर कम हो गया है। मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम,भोपाल, उज्जैन, चंबल, ग्वालियर और इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और सागर, रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। भिंड में सर्वाधिक 53.5 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। बीते 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –                

पश्चिमी मध्य प्रदेश- भिंड (बीज निगम एआरजी  – 53.5, गोहद – 46, रौन – 17, म्हगांव – 5, लहार – 3),झाबुआ (मेघनगर – 46, थांदला – 20.2, राणापुर – 4.2, सिटी – 2.8, एग्रो ओब्स – 0.2),मुरैना (पोरसा – 30, कैलारस – 5, अम्बाह – 4, जौरा – 1),अशोकनगर (चंदेरी – 28, सिटी – 5, आंवरी केवीके  – 2),बैतूल (घोड़ाडोंगरी – 24),बड़वानी (पानसेमल – 18, वरला – 12.2, राजपुर – 1),विदिशा (सिटी – 18, नटेरन – 12, ग्यारसपुर – 7, कुरवाई एन आर – 5, गंजबासौदा – 4.8, कुरवाई ओ आर  – 3.8, पठारी – 1),मंदसौर (शामगढ़ – 14.2, सुवासरा – 3, धुंधड़का – 2, गरोठ – 1.8, सिटी – 1),राजगढ़ (ब्यावरा – 13, खिलचीपुर – 7.1, केवीके  – 4, सिटी – 2.3),आगर (सुसनेर – 11), खरगोन (झिरन्या – 10.3, सिटी – 2.2, भगवानपुरा – 2),खण्डवा (खालवा – 10, पंधाना – 4, सिटी – 1.2, केवीके  – 0.5),देवास (सोनकच्छ – 9, हाटपीपल्या – 7, उदयनगर – 4),गुना (चाचौड़ा – 9, सिटी – 0.4),रतलाम (पिपलौदा – 8, आलोट – 5.5),रायसेन (सिटी – 7.4, सुल्तानपुर – 4.3, देवरी – 1.2),ग्वालियर (घाटीगांव – 7.3, सिटी – 0.9),अलीराजपुर (चं.शे.आ. नगर – 6, कट्ठीवाड़ा – 5),शाजापुर (मो.बड़ोदिया – 4),नीमच (जावद – 2),सीहोर (श्यामपुर – 2),बुरहानपुर (सिटी – 1),उज्जैन (माकड़ौन – 1),भोपाल (बैरसिया एआरजी – 0.5)

पूर्वी मध्य प्रदेश -मंडला (निवास – 19, मटियारी – 7, बीजाडांडी – 4.4, बिछिया – 3),सतना (मझगवां – 15.3, अमरपाटन – 2),पन्ना (अमानगंज – 14.6),छतरपुर (सिटी – 13.2, बड़ामलहरा – 9.2, बक्स्वाहा – 7.4), डिंडोरी (मेहदवनी – 11, सिटी – 4.2),सागर (केसली – 10.2, शाहगढ़ – 4.6),शहडोल (जैतपुर – 10, चन्नौड़ी – 3),टीकमगढ़ (बड़ागांव धंसान – 8, खरगापुर – 6),दमोह (पटेरा – 7),रीवा (सिरमौर – 6, त्यौंथर – 3, नईगढ़ी – 1),छिंदवाड़ा (तमिया – 4),कटनी (बरही – 3),उमरिया (चंदिया – 1.2),अनूपपुर (सिटी साऊथ  – 1),पेंच – 1.7, खजुराहो -ट्रेस की गई।

मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों के लिए वर्षा का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार रीवा, शहडोल, जबलपुर,भोपाल, इंदौर,नर्मदापुरम,सागर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की
संभावना है । इन संभागों के अलावा धार, पन्ना , सागर,शाजापुर,दमोह,देवास,छतरपुर और आगर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने/ गिरने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: नया कीटनाशक वायेगो लॉन्च

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement