Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में हल्की वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना

18 अक्टूबर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 14 जिलों में हल्की वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक 63.2 मिमी वर्षा छिंदवाड़ा जिले के चौराई में दर्ज़ की गई। बैतूल, बड़वानी, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट,खंडवा, बुरहानपुर,  पांढुर्ना  में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलींल

मौसम की स्थिति – मध्य -पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है l अगले 12 घंटों के दौरान इसके प्रबल  होकर निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। कर्नाटक, रायलसीमा से गुजरते हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ विस्तृत है।  वहीं पूर्वोत्तर असम एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के साथ ट्रफ विस्तृत है।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला , बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वज्रपात /झंझावात के साथ वर्षा होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com