Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना

18 अगस्त 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में कईजगह,भोपाल और इंदौर संभागों के जिलों में कुछ जगह और रीवा,जबलपुर, शहडोल,सागर, नर्मदापुरम , ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के घनसौर में सर्वाधिक 25 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  इस मानसून सत्र में 1 जून से 18 अगस्त तक की अवधि में  मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से 19 % अधिक वर्षा हो चुकी है। इसमें पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 2 % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 34 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -राजगढ़ (केवीके – 23, जीरापुर – 3, सारंगपुर – 2.4, खिलचीपुर – 1.2, नरसिंहगढ़ – 1, सिटी -ट्रेस ),बड़वानी (ठीकरी – 22.2, चाचरीयापाटी – 18, वरला – 6.3, सेंधवा – 5, निवाली – 1.2),खरगोन (गोगांवां – 18, भीकनगांव – 6, बड़वाह – 6, सनावद – 5, कसरावद – 4, सिटी – 2.2),अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 14, चं.शे.आ. नगर – 5, उदयगढ़ – 2, जोबट – 1.4, सिटी – 1),खण्डवा (पुनासा – 12),धार (तिरला – 10, नालछा – 7.2, सरदारपुर – 6, उमरवन – 5, बदनावर – 2.4, पीथमपुर – 1.2, सिटी – 0.6),नीमच (मनासा – 8, सिटी वेस्ट  – 4, जावद – 2, मरूखेड़ा ईस्ट  – 1),श्योपुर कलां (बड़ौदा – 7.1, सिटी – 4),: रतलाम (पिपलौदा – 7, बाजना – 3, सिटी – 3, आलोट – 2, रावटी – 2, सैलाना – 2, जावरा – 1, ताल – 1),देवास (बागली – 7),मंदसौर (सीतामऊ – 6.4, मल्हारगढ़ – 2, धुंधड़का – 2, शामगढ़ – 2, भानपुरा – 1.8, गरोठ – 0.4),उज्जैन (झार्ड़ा – 6, ता.मं. वेधशाला – 4.6, महिदपुर – 2, बड़नगर – 1),आगर (सिटी – 5, नलखेड़ा – 2.1, सुसनेर – 1),सीहोर (जावर – 5, इछावर – 1),मुरैना  (पोरसा – 5),भोपाल (सिटी – 4.7, बैरागढ़ – 0.6, कोलार – 0.4),झाबुआ (रामा – 3.3, सिटी – 2.5, राणापुर – 2, पेटलावद – 1.8),दतिया (सेवढ़ा – 2)हरदा (सिटी – 1.5),शाजापुर (शुजालपुर – 1),बैतूल (सिटी – 0.4),इंदौर (एयरपोर्ट0.1),महेश्वर – 8.0,  गांधीसागर – 6.2, धोलावाड़ – 2.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश (-सिवनी (घनसौर – 25, लखनादौन – 2.6),छिंदवाड़ा (उमरेठ – 8.6, जुन्नारदेव – 3.6),डिंडोरी (मेहदवनी – 6, शहपुरा – 5.4),उमरिया (पाली – 5, मानपुर – 3.5, नौरोजाबाद – 2.2),जबलपुर (कुंडम – 4.6, रांझी – 4, सिटी – 2.7),छतरपुर (बिजावर – 6, नौगांव – 2, मऊ सहानिया केवीके – 0.5),सिंगरौली (देवरा केवीके  – 5.5, देवसर – 0.4),मंडला (निवास – 4, बीजाडांडी – 2.4, सिटी – 1),पन्ना (शाहनगर – 2),सागर (लह्दारा केवीके  – 1.5),बालाघाट (परसवाड़ा – 1.2),अनूपपुर (सिटी साऊथ  – 1),दमोह (हटा – 1),सतना (जीतनगर_मैहर – 0.5),पेंच – 2.5  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम केंद्र के अनुसार शहडोल, रीवा,जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और इंदौर,उज्जैन,नर्मदापुरम ,भोपाल, चंबल ,ग्वालियर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित