राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करना कृषि वैज्ञानिकों की महती जिम्मेदारी- कुलपति डॉ. मिश्रा

05 मई 2023, जबलपुर: किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करना कृषि वैज्ञानिकों की महती जिम्मेदारी- कुलपति डॉ. मिश्रा – जवाहलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 22 जिलों में संचालित प्रक्षेत्रो के प्रभारी एवं अधिकारियों की वार्षिक समीक्षा बैठक गत सप्ताह आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि जनेकृविवि के अनुरूप अन्नदाता हेतु उत्तम बीज तैयार करना कृषि वैज्ञानिकों की महती जिम्मेदारी है। साथ ही  आगामी समय में सभी प्रक्षेत्र वैज्ञानिकों से बेहतर व उत्कृष्ट कार्यो के प्रदर्शन की उम्मीद करती है। बैठक में संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान द्वारा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं प्रजनन बीज उत्पादन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से प्रदान की गई। बैठक में आगामी वर्षो में विश्वविद्यालय की उत्कृष्ठता एवं राष्ट्रीय स्तर पर किये गये शोध एवं छवि को विश्वविद्यालय के प्रजनन बीज के नाम से जाना जाये, इसी दिशा पर रोडमेप तैयार करने  पर जोर दिया गया । बैठक में विश्वविद्यालय के 27 फार्मो की समीक्षा की गई। इस खरीफ 2023 के प्रजनक बीज उत्पादन के लिए प्रक्षेत्रों पर लगभग 6 सौ हैक्टेयर में बीज उत्पादन किया जायेगा।

ये हुए सम्मानित-

बैठक में  7 प्रक्षेत्र प्रभारियों को सम्मानित  किया गया। इसमें हरदा कृषि विज्ञान केन्द्र, सिवनी कृषि विज्ञान केन्द्र, डी.एच.आर.टी.सी.गढ़ाकोटा, कॉलेज फॉर्म कुठुलिया एवं रीवा और बी.एस.पी. सोयाबीन यूनिट जबलपुर को सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ. आर.एस.शुक्ला द्वारा किया गया।

समीक्षा बैठक में विषिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धीरेन्द्र खरे, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. पांडे, डॉ. जी. के. कौतू, डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, डॉ.पी.बी.शर्मा, डॉ. अमित शर्मा, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. अजय खरे, आई.बी.एम. संचालक, डॉ.मोनी थॉमस आदि की उपस्थिति रही।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement