राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महती भूमिका : कुलपति डाॅ. मिश्रा

जनेकृविवि में दो दिवसीय ज्ञान सशक्तिकरण एवं तकनीकी हस्तांतरण विषय पर कार्ययोजना हेतु बैठक आयोजित

01 फरवरी 2023, जबलपुर: कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार में कृषि विज्ञान केन्द्रों की महती भूमिका : कुलपति डाॅ. मिश्रा – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में दो दिवसीय ज्ञान सशक्तिकरण तकनीकी हस्तांतरण पर वार्षिक कार्य योजना बैठक का आयोजन, कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कुलपति डाॅ. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में प्राथमिकता के साथ हमारे किसान भाइयों को जागरूक करने एवं तकनीकी बताने की महती आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अंतर्गत हमारे भविष्य के इन पोषक आहार की संपूर्ण जानकारी हमारे कृषि विज्ञान केंद्रो की माध्यम से प्रदान की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से कुलपति डॉ. मिश्रा ने कहा कि पोषक अनाज यानी मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ावा देने हेतु बेहतर रणनीति के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, इस हेतु जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा माइनर मिलेट्स की बेहतर कृषि उत्पादन तकनीक नई किस्में के हस्तांतरण हेतु विशेष जोर देने की आवश्यकता है। मंचासीन विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवायें डाॅ. जी. के. कौतू, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान रहे।

डॉ. दिनकर शर्मा संचालक विस्तार सेवाएं ने बताया कि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित 26 जिलो के समस्त कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अपने-अपने कृषि विज्ञान केंद्र कार्यों की पाॅवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रगति प्रतिवेदन के साथ ही आगामी वर्षों हेतु वार्षिक कार्य योजना का विस्तार से प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं। दो दिवसीय कार्य योजना में विस्तार संचनालय के डॉ. टी.आर. शर्मा, प्रमुख, वैज्ञानिक संजय वैशम्पायन,वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशि गौर, वैज्ञानिक डॉ. दीपाली बाजपेयी, डॉ. प्रमोद गुप्ता एवं श्रीमती रजनी कोरी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements