Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन केन्द्र एवं वेयर हाउस नर्मदापुरम को ब्लैक लिस्ट करना प्रस्तावित

08 जनवरी 2025, छतरपुर: उपार्जन केन्द्र एवं वेयर हाउस नर्मदापुरम को ब्लैक लिस्ट करना प्रस्तावित – पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध  में  सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि जिला नर्मदापुरम से रैक द्वारा जिले को प्राप्त 2600 मीट्रिक टन  गेहूं  जो कि नौगांव प्रदाय केन्द्र में नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रदाय किया गया था, उन दुकानों से उस विवादित  गेहूं  को  वापस  कर अपग्रेड कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा  गेहूं  बदलकर उ.मू.दुकानों में मानक स्तर का एफएक्यू  गेहूं  प्रदाय कर दिया गया है, जिसे वितरण किया जा रहा है।

 वाया रोड जिला नर्मदापुरम से प्राप्त अमानक स्तर का (नॉन एफएक्यू)  गेहूं  सेवा सहकारी समिति सांडिया, लोकेश वेयरहाउस जिला नर्मदापुरम से उपार्जित होकर जिले को प्राप्त हुआ था, ऐसी संबंधित उपार्जन समिति एवं वेयरहाउस के विरूद्ध  ब्लैक  लिस्ट करने एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निगम के प्रबंध संचालक को  लिखा गया है एवं स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा भी संबंधित उपार्जन केन्द्र एवं वेयरहाउस के विरूद्ध  ब्लैक  लिस्ट करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com