राज्य कृषि समाचार (State News)

69 करोड़ की लागत के 12 तालाबों से होगी 2495 हेक्टेयर में सिंचाई

23 सितंबर 2020, राजगढ़। 69 करोड़ की लागत के 12 तालाबों से होगी 2495 हेक्टेयर में सिंचाई राजगढ़ जिले में जल संसाधन विभाग द्वारा 12 तालाब वर्ष 2019-20 में पूर्ण किए है। जिसकी लागत 69 करोड़ 55 लाख है। इनसे 2,495 हेक्टेयर में सिंचाई की जा सकेगी। कार्यपालन यंत्री श्री अषोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि विकास खण्ड राजगढ़ में बलादिया तालाब 5 करोड 4 लाख 96 हजार की लागत से बना है। इससे 180 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। रतनपुरिया तालाब 14 करोड़ 43 लाख की लागत से बना है। इससे 470 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। खोखरिया तालाब 4 करोड़ 89 लाख 81 हजार की लागत से पूर्ण हुआ है। इससे 180 हेक्टेयर में सिंचाई की जा सकेगी।

Advertisement1
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर : प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ कैसें उठाए किसान – जानिए

इसी प्रकार खिलचीपुर में ढ़ाबली कलां तालाब 11 करोड़ 35 लाख की लागत से 360 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। झरनिया तालाब से 175 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इसकी लागत 4 करोड़ 38 लाख है। खण्डारवे तालाब 4 करोड़ 43 लाख की लागत से बना है। इससे 200 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। मदनपुरा तालाब में 120 हेक्टेयर में सिंचाई होगी इसकी लागत 1 करोड़ 32 लाख रूपये है। करनपुरा तालाब से 120 हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है। इसकी लागत 1 करोड़ 95 लाख है। लिम्बोदन तालाब 12 करोड़ 72 लाख की लागत से बना है। इससे 380 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी।
जीरापुर में तीन तालाब बने है इनमें सादलपुर 2 करोड़ 10 लाख की लागत से 70 हेक्टेयर को सिंचित करेगा। दुसरा नभापुरा तालाब 3 करोड़ 10 लाख से बना है इसकी सिंचाई क्षमता 110 हेक्टेयर है। तीसरा तालाब 140 हेक्टेयर मंे सिंचाई करेगा इस षिवपुरा तालाब की लागत 3 करोड़ 78 लाख है।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement