Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा के लटेरी में कीटनाशक बिक्री में मिली गड़बड़ी, मेसर्स अनन कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस तत्काल निलंबित

08 अक्टूबर 2025, विदिशा: विदिशा के लटेरी में कीटनाशक बिक्री में मिली गड़बड़ी, मेसर्स अनन कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस तत्काल निलंबित – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के विकासखण्ड लटेरी के आनंदपुर रोड स्थित मेसर्स अनन कृषि सेवा केन्द्र पर कीटनाशक औषधि विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

 किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी  केएस खपेडिया ने बताया कि कीटनाशी निरीक्षक लटेरी द्वारा दुकान से Carbendazim Mancozeb 63% WP (बैच नंबर XA621) का नमूना लिया गया था। नमूने का परीक्षण जबलपुर स्थित कीटनाशक परीक्षण प्रयोगशाला में कराया गया। जांच में पाया गया कि औषधि में निर्धारित अनुपात के स्थान पर 10.91% + 60.57% WP अनानक मौजूद था, जो मानकों के विपरीत है।इस आधार पर विक्रेता एवं निर्माता कंपनी के विरुद्ध कार्यालयीन आदेश के तहत विक्रय प्रतिबंध लगाया गया तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

 विक्रेता द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर मेसर्स अनन कृषि सेवा केन्द्र का जारी कीटनाशक लाइसेंस क्रमांक 128, जारी दिनांक 11 सितम्बर 2015, कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें