रीवा में किसानों को सुगमता से हो रहा खाद का विक्रय
05 सितम्बर 2025, रीवा: रीवा में किसानों को सुगमता से हो रहा खाद का विक्रय – जिले में सहकारी समितियों और विपणन के डबल लाक केन्द्रों द्वारा उपलब्ध खाद का किसानों के मध्य लगातार वितरण किया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों की सतत निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ खाद वितरित की जा रही है।
रीवा स्थित करहिया मंडी में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा एसडीएम हुजूर वैशाली जैन ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की तथा किसानों को खाद का वितरण कराया। करहिया मंडी में खाद के लिए लाइन में लगे किसानों को टोकन बांटकर खाद का वितरण किया गया।
नायब तहसीलदार श्री यतीश शुक्ला तथा पुलिस अधिकारियों ने किसानों को नाश्ता और पानी वितरित किया । मंडी में भीड़ को देखते हुए अव्यवस्था न हो उसके लिए किसानों को लाइन में लगाकर टोकन वितरित किये गये। इस पहल से किसानों ने संतोष दिखा और मंडी परिसर में व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिली।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


