Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: 24 लाख से अधिक महिला किसानों को मुफ्त बीज मिनीकिट, खेती में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

28 सितम्बर 2024, जयपुर: राजस्थान: 24 लाख से अधिक महिला किसानों को मुफ्त बीज मिनीकिट, खेती में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी – राजस्थान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की योजना के तहत, कृषि विभाग ने 24 लाख से अधिक महिला किसानों को मूंग, मोठ, ज्वार, मक्का और बाजरा की फसलों के नि:शुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए हैं। इस कदम से महिलाओं की खेती में सहभागिता सुनिश्चित होगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

24 लाख महिला किसानों को मिला फायदा

कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल ने बताया राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024-25 की पालना में षि विभाग द्वारा  खरीफ-2024 में कुल 24 लाख 58 हजार महिला किसानों को नि:शुल्क बीज की मिनीकिट का वितरण किया जा चुका है।  इसमें मूंग की 4 किलोग्राम की 4 लाख, मोठ की 4 किलोग्राम की एक लाख, ज्वार की 4 किलोग्राम की 89 हजार, मक्का की 5 किलोग्राम की 10 लाख 79 हजार, बाजरा की 1.5 किलोग्राम की 7 लाख 90 हजार बीज मिनी किट महिला किसानों को नि:शुल्क वितरण की गयी ।

कैसे प्राप्त करें मिनीकिट?

मिनी किट वितरण के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, लघु एवं सीमांत किसान, राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूह, निशक्तजन और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। एक महिला किसान को एक मिनीकिट दी जाती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मिनी किट्स का वितरण कृषि पर्यवेक्षकों के माध्यम से किया गया, और जन आधार कार्ड के जरिये किसानों तक पहुंचाई गईं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दौसा जिले की गीता देवी ने बताया कि उन्हें बाजरे की 1.5 किलोग्राम बीज किट मिली, जिसकी बुआई उन्होंने अपने एक बीघा खेत में की है। गीता देवी को भरोसा है कि इस बार उन्हें पिछले साल से अधिक मुनाफा होगा। गोविंदी देवी ने भी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पहले बाजार से खरीदे बीज अच्छे परिणाम नहीं देते थे, लेकिन इस बार मुफ्त किट के उन्नत बीजों से फसल अच्छी हो रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com