Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में बारिश का जोर: आज गुना-अशोकनगर समेत इन 8 जिलों में अति भारी वर्षा का IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट  

08 जुलाई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में बारिश का जोर: आज गुना-अशोकनगर समेत इन 8 जिलों में अति भारी वर्षा का IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई, जबकि इंदौर और ग्वालियर संभाग के कई इलाकों में भी वर्षा दर्ज की गई। चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

मोहखेड़ में अति भारी बारिश, कई जिलों में जमकर बरसे बादल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली। छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ में सबसे ज्यादा 150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अति भारी वर्षा की श्रेणी में रही। इसके अलावा खजुराहो एयरपोर्ट में 110.4 मिमी, रामनगर में 107.3 मिमी, मंडला में 105.2 मिमी, शाहपुरा (डिंडोरी) में 103 मिमी, मऊगंज में 101.4 मिमी, सिहावल में 99.6 मिमी, टिमरनी में 96.3 मिमी, हनुमना में 96 मिमी और बेनीबारी में 92.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

भारी बारिश वाले अन्य प्रमुख इलाकों में पेटलावद (88.4 मिमी), डिंडोरी (86.2 मिमी), नौरोजाबाद (79.2 मिमी), पाली (78.2 मिमी), पटेरा (78 मिमी), राजनगर (74 मिमी), सतना (72.7 मिमी), अमरकंटक (71 मिमी), मझौली (70.8 मिमी) और रतलाम (70 मिमी) शामिल रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आंधी और तेज हवाओं का असर

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी भी चली। ग्वालियर में हवा की रफ्तार 46 किमी प्रति घंटा, नीमच में 44 किमी प्रति घंटा, रायसेन में 43 किमी प्रति घंटा, भोपाल में 41 किमी प्रति घंटा और मुरैना में 41 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके अलावा सीधी में हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंची। कई जिलों में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां भी दर्ज की गईं।

मौसम की स्थिति: मानसून आगे बढ़ा, निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 7 जुलाई 2026 को उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के बाकी क्षेत्रों और राजस्थान व हरियाणा के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के बाकी हिस्सों और पूरे देश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है। इसके कारण मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर हो सकता है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक मौसमी ट्रफ बनी हुई है, जिससे प्रदेश में नमी का प्रभाव बढ़ रहा है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।

अति भारी बारिश का अलर्ट

बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सागर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

भारी बारिश का अलर्ट

विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां, सतना, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

भोपाल, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture