Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल में संस्थागत प्रशिक्षण संपन्न

27 जुलाई 2026, बैतूल: कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल में संस्थागत प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल के द्वारा जिले के 10 विकासखण्डों में पदस्थ कृषि विकास अधिकारियों को 21 से 24 जुलाई तक संस्थागत प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्र के प्रमुख डॉ. एसके तिवारी के मार्गदर्शन मे आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 68 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।

पौध संरक्षण वैज्ञानिक श्री आर.डी. बारपेटे द्वारा कीट रोग एवं उनके प्रकोप पर अलनीनो के प्रभाव की विस्तार पूर्वक जानकारी  प्रदान की गयी एवं उसके प्रबंधन उपाय पर चर्चा की। शस्य वैज्ञानिक डॉ. मेघा तिवारी द्वारा खरीफ फसलों में अलनीनो के प्रभाव को देखते हुये खरपतवार एवं पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विस्तार वैज्ञानिक डॉ. संजीव वर्मा के द्वारा अलनीनो के प्रभाव के कारण फसल विविधीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व के बारे मे बताया गया। पौध प्रजनक वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन के द्वारा अलनीनो के प्रभाव से जिन क्षेत्रों फसल खराब होने पर दूसरी फसल एवं उनकी उपयुक्त प्रजाति के बारे में जानकारी दी गई। खाद्य वैज्ञानिक डॉ. एमपी इंगले द्वारा श्री अन्न फसलों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी एवं प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया।  कृषि विभाग के जिला प्रमुख उप-संचालक श्री आरजी रजक एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री सुरेन्द्र परहाते द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को कृषकों तक पहुंचाने का आह्वान  किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें