राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में मूंग उपार्जन खरीदी केंद्र का निरीक्षण

23 जुलाई 2025, विदिशा: विदिशा में मूंग उपार्जन खरीदी केंद्र का निरीक्षण – शासन की नीति अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन की अंतिम तिथि आठ अगस्त है। जिले में 06 केन्द्रों पर ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन किया जा रहा है।

गत दिनों  टीएल बैठक के उपरांत अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर , एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा एवं उप संचालक कृषि श्री केएस खपेडिया ,उपायुक्‍त सहकारिता एवं लीड बैंक अधिकारी ने संयुक्त रूप से विदिशा विकासखंड के मूंग उपार्जन केन्द्र स्वनिर्मित गोदाम पठारी हवेली का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के साथ साथ खरीदी की जानकारी प्राप्त की गई है।

इस दौरान कृषकों को दी जाने वाली सुविधाओं हेतु आवश्‍यक निर्देश दिये गए है। विभाग के द्वारा मूंग विक्रय करने वाले किसान भाइयों से अपील की गई है कि 29 जुलाई तक स्‍लॉट बुक अनिवार्य रूप से कर समर्थन मूल्य पर मूंग का उपार्जन कार्यों में सहयोग  प्रदान  करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement