Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर जिले में खाद दुकानों का अभियान बतौर निरीक्षण

03 सितम्बर 2025, ग्वालियर: ग्वालियर जिले में खाद दुकानों का अभियान बतौर निरीक्षण – जिले के किसानों को व्यवस्थित ढंग से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर आज प्राथमिक सहकारी संस्थाओं सहित जिले की विभिन्न खाद दुकानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस क्रम में अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम एवं श्री सी. बी. प्रसाद सहित जिले के एसडीएम और तहसीलदारों ने अलग-अलग क्षेत्रों में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद की मात्रा, वितरण की स्थिति और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के प्रावधानों के अनुरूप किसानों को खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com