Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने की घटना होने पर दंडात्मक कार्यवाही करें- छिंदवाड़ा कलेक्टर  

08 अप्रैल 2026, छिंदवाड़ा: नरवाई जलाने की घटना होने पर दंडात्मक कार्यवाही करें- छिंदवाड़ा कलेक्टर – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्रीमती अंकिता त्रिपाठी आयुक्त नगर निगम छिंदवाड़ा श्री सी.पी.राय, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पी.राजौदिया, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन व सभी विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल थे।

कलेक्टर श्री नारायन ने नरवाई प्रबंधन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी नरवाई जलाने की घटना संज्ञान में आती है, तो संबंधित एसडीएम और नरवाई प्रबंधन के लिए बनी विभिन्न स्तर की समितियां इसे गंभीरता से लें एवं दंडात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि नरवाई जलाने पर जिले में 04 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

 कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि जिले में गेहूं कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है तथा गेहूं की कटाई के बाद खेत में बचे हुए डंठल (नरवाई) का प्रबंधन उचित रूप से करने के संबंध में  कृषि विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नरवाई जलाने से खेत में मित्र कीट नष्ट होते हैं और खेतों की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। इसलिए आगामी फसल में उत्पादन कम होने की भी संभावना रहती है। प्रत्येक पंचायत में गठित टीम द्वारा चौपाल / संगोष्ठी कर किसानों को नरवाई मे आग न लगाने हेतु प्रेरित करें और नरवाई जलाने पर दंडात्मक कार्यवाही के संबंध में अवगत कराएं। किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रा रीपर का उपयोग, सुपर सीडर / हैप्पी सीडर द्वारा खडी नरवाई मे बोनी करना, डी कंपोजर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग का संयुक्त दल लगातार नरवाई जलने की घटनाओं पर नजर रखें तथा नरवाई जलने की सूचना मिलने पर मौके पर जांच कर कार्यवाही करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि श्री सिंह ने जानकारी दी कि जिले मे अभी तक कुल 85 घटनायें सेटेलाईट द्वारा प्राप्त हुई हैं, जो विगत वर्ष इस अवधि तक की 251 घटनाओं की तुलना में अत्यंत अल्प हैं। कुल 85 घटनाओं मे से 77 घटनाएं जंगल में महुआ बीने जाने के कारण आग लगाने की पाई गई हैं। अभी तक नरवाई जलाने पर विकासखंड अमरवाड़ा में 02, चौरई में 01 तथा बिछुआ में 01 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है तथा विकासखंड बिछुआ एवं छिंदवाड़ा में 1-1 किसान पर जुर्माना किया गया है। शेष 02 नरवाई जलाने की घटनाओं का प्रतिवेदन प्राप्त होना शेष है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 ई-विकास प्रणाली से ही हो खाद का वितरण – कलेक्टर श्री नारायन ने जिला प्रबंधक मार्कफेड को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में खाद का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही सुनिश्चित कराया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप यह कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए। किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा ऑफलाइन खाद का वितरण किया जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार ई-प्रणाली से खाद वितरण कार्य का औचक सत्यापन जिला कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी किया जाएगा। उन्होंने उप संचालक कृषि को इस संबंध में अद्यतन प्रक्रिया के संबंध में पुनः प्रशिक्षण का आयोजन कराने के भी निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture