Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ढाई बीघा भूमि में मिर्च की खेती से लाखों कमाएंगे इंद्रजीत

02 मई 2025, विदिशा: ढाई बीघा भूमि में मिर्च की खेती से लाखों कमाएंगे इंद्रजीत – हरी मिर्च की व्हीएनआर 285 किस्म की खेती कर विदिशा जिले के बेरखेड़ी गांव के किसान श्री इंद्रजीत कुशवाहा दुगना मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने उद्यानिकी खेती के महत्व को समझा और अन्य किसानों को भी उद्यानिकी खेती को बढ़ावा देने की प्रेरणा दे रहे हैं। वर्तमान स्थिति में कृषक श्री इंद्रजीत मात्र दो से ढाई वीघा जमीन में हरी मिर्च की खेती कर 3-4 लाख रुपये की आय प्राप्त कर रहे हैं।

किसान श्री  कुशवाह ने बताया कि वह बरखेड़ी गांव में निवास करते हैं और खेती-किसानी का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क स्थापित कर उद्यानिकी फसलों की ओर रुझान बढ़ाया। आज उन्होंने दो से ढाई बीघा जमीन में हरी मिर्च व्हीएनआर 285 किस्म की फसल लगाई है जिसके अच्छे परिणाम निकलकर सामने आ रहे हैं। अभी उन्होंने 20 दिन की तुड़ाई शुरू की है यह कार्य एक से डेढ़ माह तक चलेगा और इससे वह तीन से चार लाख रुपए की आय अर्जित करेंगे।

किसान श्री इंद्रजीत कुशवाहा एक सफल किसान बन गए हैं। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के माध्यम से किसान संगोष्ठी और प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। साथ ही साथ विभाग द्वारा उन्हें कृषि कार्य के लिए अनुदान सहायता भी दी गई है। कृषि कार्यों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त  कर उद्यानिकी विभाग से मिले सहयोग की प्रशंसा की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com