Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय प्रतियोगिता संपन्न

10 अप्रैल 2025, नीमच: भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय प्रतियोगिता संपन्न – पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ.के.के.शर्मा ने बताया, कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार नीमच जिले में भी 2 अप्रैल  से 8 अप्रैल 2025 के मध्य भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता के तहत तीनों विकासखण्‍ड से 46 उन्‍नत गोवंश के आवेदन प्राप्‍त हुए आवेदन के सत्यापन उपरांत 21 चयनित गौवंश का दुग्ध दोहन सत्यापन विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधि, निवासियों की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम उपरांत जिला स्‍तर पर विजेता गोवंश  पशुपालकों  में श्री भगत पिता गोपाल बैरागी टोलखेडी मनासा प्रथम, श्री इमरान  बैग नीमच को द्वितीय एवं श्रीमती अंगुरबाला पति अंकित बेनीवाल केशरपुरा को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

उपरोक्‍त विजेताओं को मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा। प्रथम पुरस्कार राशि 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये प्रदान की जावेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com