राज्य कृषि समाचार (State News)

विदेशों में भी भारतीय किसानों की बोल रही तूती, फल और सब्जियों का निर्यात

10 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: विदेशों में भी भारतीय किसानों की बोल रही तूती, फल और सब्जियों का निर्यात – भारतीय किसानों की तूती विदेशों में भी बोल रही है । क्योंकि भारत के किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियां और फलों का निर्यात विदेशों में हो रहा है और इससे न केवल किसानों को आय हो रही है वहीं भारत का नाम भी विदेशों में पहुंच रहा है।

देशभर में फलों और सब्जियों का उत्पादन बढ़ रहा है और इनकी खेती करने वाले किसानों की आय भी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में सप्लाई के साथ-साथ किसानों के उत्पाद विदेशों में भी निर्यात हो रहे हैं। आँकड़ों के मुताबिक़ वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का ताजे फल और सब्जियों का निर्यात 123 देशों तक पहुंच गया। पिछले 3 वर्षों में, भारतीय ताजा उपज ने 17 नए बाजारों में प्रवेश किया, जिनमें से कुछ प्रमुख देश ब्राजील, जॉर्जिया, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, चेक गणराज्य, युगांडा, घाना आदि हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी, सक्रिय रूप से बाजार पहुंच की वार्ताओं को आगे बढ़ाने, क्रेता-विक्रेता बैठकों का आयोजन आदि जैसे कई उपायों के माध्यम से हासिल किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी है। उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार निर्यात को बढ़ाने के लिए कई योजनाएँ बनाई और उसपर काम किया जिसका परिणामस्वरूप ही 2019-20 से 2023-24 की अवधि के बीच फलों और सब्जियों के निर्यात की मात्रा में 47.3% की वृद्धि हुई है। पिछले पांच वर्षों में मात्रा के संदर्भ में 47.30% की वृद्धि हुई है जबकि पिछले पांच वर्षों में मूल्य के संदर्भ में 41.50% की बढ़ोतरी देखी गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements