Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

18 अगस्त 2026, छिन्‍दवाड़ा: आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित – आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा के मार्गदर्शन में  80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

इसके बाद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ.पी.के. मिश्रा के संदेश का उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात वैज्ञानिक डॉ.गौरव महाजन द्वारा संस्था की सफलता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कैंप, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शहीदों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति विषय पर कविता एवं भाषण की प्रस्तुतियां दीं।  कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों ने ‘नशा मुक्त भारत’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘भारत की शान’ जैसे उत्साहपूर्ण नारों के साथ केंद्र परिसर में रैली निकाली।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ.शर्मा, डॉ.गौरव महाजन, डॉ.शिखा शर्मा, डॉ.अमिता शर्मा, डॉ.हेमलता अहिरवार, डॉ.संध्या बकोड़े, डॉ.करुणा मेश्राम, डॉ.संत कुमार शर्मा, श्रीमती मधु जायसवाल, श्रीमती सुभद्रा, श्री रोहित साहू, श्री प्रकाश सांवले, श्री कालूराम, श्री राकेश बर्मन, श्री नितेश, श्री प्रमोद भलावी, श्री ओम नारायण सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें