राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर जिले में संयुक्त दल ने गांवों में फसल प्रबंधन के उपाय बताए

04 सितम्बर 2025, शाजापुर: शाजापुर जिले में संयुक्त दल ने गांवों में फसल प्रबंधन के उपाय बताए – उप संचालक कृषि श्री आर.एल. जामरे एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जी.आर. अम्बावतिया के संयुक्त दल द्वारा गत दिवस फसलों पर होने वाले कीट व्याधि एवं अन्य प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए शाजापुर जिले के ग्रामों का भ्रमण कर फसल प्रबंधन के उपाय बताए।  

इस दौरान ग्राम अवंतिपुर बड़ोदिया, पगरावद, मोरटाकेवड़ी, सुन्दरसी, खड़ी, पोलायकलां एवं पोलाय खुर्द के किसानों के खेतों में जाकर सफेद मक्खी से होने वाली वायरस जनित पीला मोजेक वायरस बीमारी का समाधान बताया एवं सोयाबीन की नवीन किस्मों जो कि वायरस प्रतिरोधी है उनको किसानों को फसल पद्धति में सम्मिलित करने की सलाह दी। साथ ही किसान भाईयों को समय-समय पर कीटनाशक प्रबंधन के बारे में भी जानकारी से अवगत कराया गया।

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement