Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको ने बताए फसल सुरक्षा के उपाय

16 जनवरी 2025, सीहोर: इफको ने बताए फसल सुरक्षा के उपाय – ग्राम बामूलिया में इफको द्वारा संगोष्ठी आयोजित कर रबी सीजन में बोई गई फसलों के अधिक उत्पादन एवं फसल सुरक्षा के उपाय बताए। इफको के विभिन्न उत्पाद नैनो उर्वरक, सागरिका, जल विलेय उर्वरक तथा सल्फर बेंटोनाइट तथा विभिन्न जैव उर्वरकों के उपयोग पर किसानों का मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञों ने रासायनिक उर्वरकों से मृदा एवं मानव स्वास्थ्य को होने वाले दुष्प्रभाव,कस्टम हायरिंग सेंटर, सोलर पंप, संकट हरण बीमा योजना आदि की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में इफको राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी. के. सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा, उप संचालक कृषि श्री के.के. पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक श्री पी.एन. यादव, जिला विपणन अधिकारी श्री प्रशांत बामनकर, कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ. संदीप टोडवाल, डॉ. धर्मेंद्र, इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक श्री संतोष रघुवंशी, क्षेत्रीय अधिकारी श्री विजय द्विवेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अनुज कुर्मी क्षेत्रीय अधिकारी इफको द्वारा किया गया। इस अवसर पर जेएसकेबी बिल्किसगंज की सभी समितियों के प्रबंधक मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com