Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में कृषकों के लम्बित बीमा क्लेम का करें शीघ्र निस्तारण

14 सितम्बर 2022, जयपुर: राजस्थान में कृषकों के लम्बित बीमा क्लेम का करें शीघ्र निस्तारण – राजस्थान की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने निर्देश दिये कि काश्तकारों के लम्बित बीमा क्लेम के शीघ्र निस्तारण के लिए बीमा कम्पनियों से सम्पर्क कर किसानों को मुआवजा दिलवाकर उन्हें राहत प्रदान की जाए। श्रीमती शर्मा शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि खरीफ-2022 में फसल कटाई का ऑनलाइन रिकार्ड शतप्रतिशत होना चाहिए। इसके लिए कृषि अधिकारी अपने जिला कलक्टरों से समन्वय स्थापित करें।

समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत विगत तीन वर्षो में अब तक 16 हजार करोड़ के बीमा क्लेम वितरित किये जा चुके हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस वर्ष खरीफ -2022 में लगभग 2.20 करोड़ की फसल बीमा पॉलिसियां सृजित की जा चुकी हैं। इस के अन्तर्गत 66 लाख हैक्टेयर क्षेत्र का बीमा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्षमानसून के दोरान अतिवृष्टि से जल भराव के कारण जिन किसानों को फसल खराबे का नुकसान हुआ हैं। उनका सर्वे का कार्य भी जारी हैं। सर्वे उपरान्त किसानोें को फसल खराबे का उचितमुआवजा शीघ्र ही दिलवाया जायेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा भी उपस्थित थीं।

महत्वपूर्ण खबर: 6 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )