Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद्य प्रसंस्करण की आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी 24 से 26 मार्च तक

11 मार्च 2022, इंदौर । खाद्य प्रसंस्करण की आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी 24 से 26 मार्च तक – ऑल इण्डिया दाल मिल एसोसिएशन के तत्वावधान में दाल , अनाज और अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की आधुनिक मशीनों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी आगामी 24 से 26 मार्च तक लाभ गंगा कन्वेशन सेंटर , बाय पास रोड़, इंदौर पर आयोजित की जा रही है , जिसमें देश-विदेश की खाद्य प्रसंस्करण की सौ से अधिक मशीनरी निर्माता कंपनियां शामिल होंगी।

उक्त जानकारी देते हुए ऑल इण्डिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस प्रदर्शनी में चीन,जापान,टर्की सहित अन्य देशों की कंपनियों के साथ भारत की चेन्नई , बेंगलुरु , अहमदाबाद ,राजकोट ,सोनीपत ,फरीदाबाद और दिल्ली सहित कई शहरों की खाद्य प्रसंस्करण उपयोग की 100 से अधिक मशीनरी निर्माता कंपनियां अपनी मशीनों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करेंगी। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों  से दाल मिल /अनाज व्यापारी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

महत्वपूर्ण खबर: इंदौर में वर्षा ,धार जिले में ओले गिरे