Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी के किसान भाई ध्यान रखें, सामने आ रहा है 17 मार्च, क्योंकि!

12 मार्च 2025, भोपाल: यूपी के किसान भाई ध्यान रखें, सामने आ रहा है 17 मार्च, क्योंकि! – यूपी के किसानों के लिए यह जरूरी खबर है कि राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की  खरीदी करने के लिए 17 मार्च की तारीख निश्चित की गई है . सरकारी खरीदी 17 मार्च से लेकर 15 जून तक चलेगी लेकिन किसानों को तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना ही होगा ताकि जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज बेचना चाहते है वे यह मौका चुके नहीं .

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने   17 मार्च से 15 जून 2025 तक गेहूं की  न्यूनतम समर्थन मूल्य   पर खरीद की घोषणा की है. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि रबी मार्केटिंग ईयर 2025-26 के प्राइस सपोर्ट स्कीम  के तहत प्रस्तावित गेहूं क्रय नीति का प्रस्ताव पास किया गया है, जिसके तहत गेहूं की खरीद के लिए समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि किसानों को मूल्य समर्थन योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से किसान द्वारा क्रय केंद्रों पर गेंहू लेकर आने की स्थिति में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का क्रय सुनिश्चित किया जाएगा. खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 क्रय एजेंसियों के द्वारा कुल 6,500 क्रय केंद्र स्थापित किये जाएंगे. वहीं रबी विपणन वर्ष 2025-26 में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन के माध्यम से किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा क्रय केन्द्रों/मोबाइल क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com