राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर: रैक पॉइंट से उर्वरक वितरण के संबंध में अधिकारियों की तैनाती

02 जून 2026, अशोकनगरअशोकनगर: रैक पॉइंट से उर्वरक वितरण के संबंध में अधिकारियों की तैनाती – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह द्वारा खरीफ 2026 हेतु जिला स्तर पर उर्वरक कंपनियों से प्राप्त रैक को रैक पॉइंट से उर्वरक वितरण प्लान अनुसार डबल लॉक केन्द्रों, एम.पी.एग्रो, समितियों, निजी विक्रेताओं के यहां समय-सीमा में ट्रांसपोर्टेशन एवं अन्य समस्याओं के निराकरण कराने हेतु जिला विपणन अधिकारी से समन्वय करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाये जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार नायब तहसीलदार शाढ़ौरा श्री कार्तिकेय मुद्गल मो.नं.7974836244, श्री मुकेश रघुवंशी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अशोकनगर मो.नं.8770139756 की ड्यूटी लगाई गई है।

ई-टोकन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम  स्थापित – कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह द्वारा जिला स्तर पर ई-विकास पोर्टल से ई-टोकन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ई-दक्ष केन्द्र कक्ष क्रमांक 112 कलेक्टर कार्यालय अशोकनगर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।कंट्रोल रूम के लिए असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा) श्री चंद्रकांत तिवारी मो.नं. 8965853999 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री निरपाल सिंह पवार लीड ट्रेनर ई-दक्ष केन्द्र कलेक्ट्रेट अशोकनगर मो.नं.8109861563 तथा श्री  हिमांशु  यादव असिस्टेंट टेक्नोलोजी मैनेजर (आत्मा) मुंगावली मो नं. 9893308659 की ड्यूटी लगाई गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements