Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 मध्यप्रदेश के कई जिलों में वर्षा या बौछारें पड़ने के आसार

13 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में वर्षा या बौछारें पड़ने के आसार – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं- कही;भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर चंबल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क  रहा । मुरैना जिले के अम्बाह  में सर्वाधिक 75.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 13 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 17% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 12 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 21% अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।  

मौसम की स्थिति-  वर्तमान में  मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित  तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन ) आज दुर्बल होकर उसी भू भाग में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में  परिवर्तित हो गया। अगले 12 घंटों  में इसके दुर्बल होकर निम्न  दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। ऐसा ही निम्न दाब क्षेत्र दक्षिण पूर्व बांग्ला देश तट पर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। बंगाल और  पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर  तीव्र  निम्न दाब क्षेत्र ( डिप्रेशन )  में परिवर्तित  होने की संभावना है। सौराष्ट्र के ऊपर भी चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र के अनुसार अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर जिलों में कहीं -कहीं ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, गुना,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी , मैहर और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा अशोकनगर, शिवपुरी, सिवनी और  बालाघाट जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा  या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। राज्य के अन्य जिलों में कहीं -कहीं झंझावात और वज्रपात भी हो सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com