Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में विशेष परिस्थितियों वाले किसानों से सबसे पहले खरीदा जाएगा गेहूं

27 अप्रैल 2026, इंदौर: इंदौर जिले में विशेष परिस्थितियों वाले किसानों से सबसे पहले खरीदा जाएगा गेहूं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसानों के हित में लगातार अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों के हितों के निर्णयों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए इंदौर जिले में किसानों की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की गई है। इस पहल के तहत अब विशेष परिस्थितियों वाले किसानों को गेहूं उपज विक्रय में प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या है नई व्यवस्था ? – जिन किसानों के घर में आगामी दिनों में शादी है, वे अपनी शादी की पत्रिका दिखाकर खरीदी केंद्र पर तत्काल स्लॉट बुकिंग करा सकेंगे। जिन किसानों के परिवार में दु:खद घटना (गमी) हुई है, वे शोक पत्रिका के आधार पर भी प्राथमिकता से स्लॉट बुक कर सकेंगे।

खरीदी केंद्रों को दिए गए निर्देश – ऐसे किसानों की उपज का तत्काल और प्राथमिकता से तौल किया जाएगा। उपज विक्रय के बाद शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। सभी खरीदी केंद्रों के संस्था प्रबंधक, ऑपरेटर और नोडल अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले में गेहूं उपार्जन की स्थिति – समर्थन मूल्य पर अब तक 13,500 से अधिक किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। कुल उपार्जन 7 लाख क्विंटल से अधिक पहुंच गया है। 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों के लिए भी पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभी तक 20,000 से अधिक किसान स्लॉट बुकिंग कर चुके हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए राहत – इस पहल से किसानों को समय पर उपज विक्रय और भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन परिवारों को जिनके सामने शादी या अन्य आवश्यक परिस्थितियां हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture