Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुरु नानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण

8 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुरु नानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण  – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश के अभी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री देवेन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile