राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको ने उर्वरकों के दाम कम किये

डीएपी-एनपीके पर रु. 1000 प्रति टन तक की कमी

Advertisement1
Advertisement

नई दिल्ली। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कॉ-आपरेटिव लि. ने इफको डीएपी एवं एनपीके के दामों में रु. 1000 प्रति टन तक की कमी करने की घोषणा की है। इफको के प्रबंध संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री यू.एस. अवस्थी ने कहा कि कृषकों के हित में दरों में कमी का सबसे बड़ा कदम है। यह देश किसानों के लिये एक तरह का उपहार व सेवा है। इफको ने यह राहत भरा कदम तब उठाया है जब देश का बहुत बड़ा भाग सूखे की भीषण त्रासदी झेल रहा है। ऐसी स्थिति में आगामी खरीफ में सस्ते उर्वरक की उपलब्धता किसानों का मनोबल दृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement