Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको ने किया नैनो यूरिया प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

22 नवम्बर 2022, दुर्ग । इफको ने किया नैनो यूरिया प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन – विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक उत्पादक सहकारी संस्था इफको द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी, विकासखंड-पाटन में गत दिनों प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसान श्री हितेश बघेल के 10 एकड़ प्रक्षेत्र में धान की फसल में ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का छिडक़ाव कर प्रदर्शन प्रक्षेत्र का किसानों को भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता श्री हितेश बघेल, प्रगतिशील किसान बेलौदी, मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. सोनी, अधिष्ठाता, कृृषि महाविद्यालय, मर्रा, विशिष्ट अतिथि श्री आर. एस. तिवारी, राज्य विपणन प्रबंधक इफको रायपुर, श्री वाय. के. वर्मा वरि. कृषि विकास अधिकारी पाटन, श्री विरेन्द्र यदु समिति प्रबंधक मर्रा समिति, श्री शारदा प्रसाद चंद्राकर प्रगतिशील कृषक गाडाडीह, श्री सूर्या यादव टीएमई इफको-एमसी, श्री दिनेश गांधी सहा. प्रबंधक इफको, दुर्ग तथा आस-पास के गांव के 40 से अधिक किसान व कृषि महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

डॉ. वी. के. सोनी ने नैनो यूरिया को नई तकनीकी युक्त खाद बताया, जिसकी 500 मिली की एक बॉटल, एक बोरी यूरिया के बराबर ताकत रखती है। यह यूरिया से तीन गुना अधिक असरकारक हैं, इसकी उपयोग दक्षता 90 प्रतिशत है जबकि दानेदार यूरिया की 30 प्रतिशत ही है। श्री आर. एस. तिवारी ने बताया कि यह नैनो तकनीक से तैयार किया गया विश्व का पहला उत्पाद है, जिसे भारत में ही बनाया गया है तथा भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह यूरिया से सस्ता भी है, तथा इसकी 500 मिली की एक बॉटल मात्र रू. 240/- में उपलब्ध है। श्री वाय. के. वर्मा ने इसके उपयोग से किसान अपनी परिवहन व भंडारण की लागत को भी कम कर सकते हैं।

 श्री शारदा चंद्राकर ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना यूरिया का प्रयोग किए, नैनो यूरिया के प्रयोग से अपनी धान की खेती में उपज में वृद्धि पाई। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश कुमार गांधी द्वारा किया गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: अंकुर सीड्स का नया मोटा हाइब्रिड धान- 6077 लांच

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें