State News (राज्य कृषि समाचार)

नर्मदापुरम संभाग सहित कुछ ज़िलों में वर्षा संभावित

Share

01 सितम्बर 2023, इंदौर: नर्मदापुरम संभाग सहित कुछ ज़िलों में वर्षा संभावित – मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसमी गतिविधियां सक्रिय नहीं होने से वर्षा नहीं हो रही है।  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर में सर्वाधिक 33 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 1 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 16 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 20 % कम वर्षा हुई है।  

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों में अर्थात 2  सितंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार नर्मदापुरम संभाग के ज़िलों में तथा भोपाल, रायसेन, विदिशा ,खंडवा,खरगोन, बुरहानपुर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया ,डिंडोरी , जबलपुर,कटनी, छिंदवाड़ा ,सिवनी, मंडला और बालाघाट ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 जबकि बैतूल,खंडवा,खरगोन,उमरिया,डिंडोरी,मंडला और बालाघाट ज़िलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। आज  1 सितंबर  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन 60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements