आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने रायपुर में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
22 मई 2026, रायपुर: आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने रायपुर में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया – विज्ञान आधारित पोषक तत्व प्रबंधन (उर्वरकों के संतुलित उपयोग) को अपनाने हेतु राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत 22 मई 2026 को रायपुर जिले के ग्राम अड़सेना में ‘मेरा गांव मेरा गौरव’ (MGMG) कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। वैज्ञानिकों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल चक्र, हरी खाद, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (INM), वर्मी कम्पोस्ट तथा कुशल जल प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों को अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और फसल उत्पादकता में सुधार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में किसानों को बीजामृत, जीवामृत और घनजीवामृत तैयार करने एवं उनके उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने में ढैंचा को हरी खाद के रूप में उपयोग करने की भूमिका पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के साथ जैविक और प्राकृतिक इनपुट्स को अपनाकर पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ खेती करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच डॉ. तेज राम पाल सहित लगभग 35 किसानों ने भाग लिया तथा टिकाऊ कृषि तकनीकों और पोषक तत्व प्रबंधन विषयों पर वैज्ञानिकों से चर्चा की।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ए. अमरेंद्र रेड्डी थे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. पी. मूवेंथन ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीधर जे., डॉ. मल्लिकार्जुन जे. तथा डॉ. विनोद वासनिक भी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agr

