Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जवाहरलाल नेहरू कृषि वि.वि में तैयार हो रहे हाइब्रिड बीज, किसानों को मिलेगा अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा  

31 मई 2026, भोपाल: जवाहरलाल नेहरू कृषि वि.वि में तैयार हो रहे हाइब्रिड बीज, किसानों को मिलेगा अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा – मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी फार्म का भ्रमण कर लौकी एवं खरबूजा के हाइब्रिड बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी के मिश्रा, संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए के जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी आर शर्मा, उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे, डीन डॉ. अल्पना सिंह, एसडीएम पंकज मिश्रा, सहायक संचालक कृषि रवि आम्रवंशी तथा फार्म निदेशक डॉ. विजय यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक पद्धतियों से बढ़ेगी किसानों की आय

 भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश तिवारी और उनके सहयोगी हिमांशु वर्मा ने कृषि उत्पादन आयुक्त को लौकी एवं खरबूजा में हाइब्रिड बीज तैयार करने की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने नियंत्रित परागण, बैगिंग, टैगिंग तथा बीज प्रसंस्करण की विभिन्न बारीकियों को विस्तार से समझाया। वैज्ञानिकों ने बताया कि इन वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीजों का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसानों को फसलों का अधिक उत्पादन और बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अनुसंधान और नवाचार की सराहना

कृषि उत्पादन आयुक्त वर्णवाल ने फार्म पर विकसित किए जा रहे हाइब्रिड बीज उत्पादन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, कृषि क्षेत्र में इस प्रकार के तकनीकी नवाचार किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अनुसंधान एवं तकनीकी गतिविधियां प्रशंसनीय हैं और भविष्य में ऐसे वैज्ञानिक प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global