Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

होलिस्टिक खेती से बदली नरसिंहपुर के किसान गोविन्द की किस्मत, आय में हुआ बड़ा इजाफा; बने जिले के मॉडल फार्मर

08 मई 2026, नरसिंहपुर: होलिस्टिक खेती से बदली नरसिंहपुर के किसान गोविन्द की किस्मत, आय में हुआ बड़ा इजाफा; बने जिले के मॉडल फार्मर – मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विकासखंड के ग्राम भड़री के किसान गोविन्द सिंह पटेल ने होलिस्टिक खेती (आईएफएस मॉडल) अपनाकर अपनी किस्मत पूरी तरह बदल दी है। पहले पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले गोविन्द सिंह पटेल अब समन्वित कृषि प्रणाली के माध्यम से न केवल अपनी आय में बड़ा इजाफा कर चुके हैं, बल्कि जिले के मॉडल फार्मर के रूप में भी पहचान बना चुके हैं।

समन्वित खेती से बना आत्मनिर्भर मॉडल

गोविन्द सिंह पटेल ने अपने खेत में बलराम तालाब योजना के तहत तालाब का निर्माण कराया है, जिससे सिंचाई के साथ-साथ भूजल रिचार्ज भी हो रहा है। इसी पानी का उपयोग वे अपनी फसलों के लिए करते हैं। उन्होंने अपने खेत में आम, अमरूद, चीकू, जामुन, बेर और सेब जैसी फलदार फसलों के साथ विदेशी किस्म के आम का भी रोपण किया है। इसके अलावा वे पशुपालन और मछली पालन को भी अपने खेती मॉडल का हिस्सा बनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं।

खेत में कई आय के स्रोत विकसित

किसान गोविन्द सिंह पटेल के पास 8 मुर्रा भैंस, 8 साहिवाल और गिर गाय हैं, जिनके दूध की बिक्री से उन्हें नियमित आय मिल रही है। खेत की मेड़ों पर सागौन और सीताफल के पौधे लगाए गए हैं, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय के अवसर भी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती की भी शुरुआत की है। साथ ही वे स्वयं गुड़ उत्पादन के लिए भट्टी का संचालन कर रहे हैं, जिससे उन्हें कृषि के साथ-साथ प्रोसेसिंग से भी लाभ मिल रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण

गोविन्द सिंह पटेल ने ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द की फसल को अपनाकर लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में इसकी खेती की है। उनके इस नवाचार और बहु-आय स्रोत मॉडल ने उन्हें राज्य स्तरीय जैवविविधता पुरस्कार 2023 में द्वितीय स्थान दिलाया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अधिकारियों ने किया अवलोकन और सराहना

कलेक्टर रजनी सिंह ने स्वयं उनके खेत का निरीक्षण किया और मछली पालन, पशुपालन तथा बागवानी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गोविन्द सिंह पटेल को शासन की योजनाओं का सही उपयोग कर समृद्ध किसान बनने पर बधाई दी। इस दौरान कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जिले के अन्य किसानों को भी गोविन्द सिंह पटेल के मॉडल फार्म का भ्रमण कराया जाए, ताकि वे भी समन्वित खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture