नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिलों में भारी वर्षा एवं कई जिलों में सामान्य वर्षा संभावित
18 जुलाई 2026, इंदौर: नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिलों में भारी वर्षा एवं कई जिलों में सामान्य वर्षा संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर जबलपुर संभाग, के जिलों में अनेक स्थानों पर; नर्मदापुरम, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। भारी वर्षा – उमरिया 65.8 और अमरकंटक में 65.0 मिमी दर्ज़ की गई। 1 जून से 17 जुलाई तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से -15 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -26 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -05 % कम वर्षा हुई है।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा और उससे सटे झारखंड तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। मानसून ट्रफ मध्य समु द्र तल पर अब अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, बस्ती , पटना, गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड व उत्तरी ओडिशा तक फैला हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी पाकिस्तान और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। ऊपरी हवा के दो चक्रवाती परिसंचरण उत्तर हरियाणाऔर संलग्न क्षेत्रों तथा दक्षिण – पश्चिम राजस्थान और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर, पन्ना , दमोह और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर तथा अनुपपुर, डिंडोरी , नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके अलावा इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिलों में भारी वर्षा संभावित है । शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

