राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 5 जिलों में भारी वर्षा एवं शेष जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना

10 जुलाई 2026, इंदौरमध्यप्रदेश के 5 जिलों में भारी वर्षा एवं शेष जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24  घंटों  के दौरान, देश के रीवा संभाग के जिलों   में  अधिकांश  पर जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों  पर; ग्वालियर , चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम,  उज्जैन  संभागों के जिलों में  कहीं कहीं  वर्षा  दर्ज़ की गई।  अति भारी वर्षा  गौरीहार में 182.0 मिमी तथा भारी वर्षा  अजयगढ़ 105.0, बीरसिंहपुर 89.0, कराहल 75.0  और  मझगवां में  71.0  मिमी दर्ज़ की गई। पूर्वी मप्र में  सर्वाधिक वर्षा अनूपपुर में 236.1  मिमी , तथा पश्चिमी मप्र में सर्वाधिक वर्षा आगर मालवा में 310.6  मिमी दर्ज़ की गई। 1 जून से 1 जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से +08 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -8  % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से +24 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां  –  आज आईएसटी (IST) पर मध्य उत्तर प्रदेश के  उत्तरी भागों के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र  उसी क्षेत्र में  बना  हुआ है।  हालांकि , इससे  संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण  औसत  समुद्र  से 9.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। मानसून  ट्रफ , औसत  समुद्र  तल पर गंगानगर, रोहतक,  मध्य उत्तर प्रदेश  के उत्तरी  भागों के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र  , गोरखपुर,  मुजफ्फरपुर और वहां से  पूर्व – दक्षिण -पश्चिम की ओर मिजोरम  तक गुजर रही है। ऊपरी हवा का  चक्रवाती परिसंचरण , गांगेय  पश्चिम  बंगाल और उससे सटे  बंगाल देश  के ऊपर बना हुआ है और अब यह औसत  समुद्र तल से 4.5 और 5.8  किलोमीटर के बीच देखा जा रहा है।  पश्चिमी विक्षोभ , उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण के  रूप में था, अब औसत  समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर स्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सीधी, सतना, शहडोल, पन्ना और मैहर जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है , जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर,  नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं -कहीं ,  विदिशा , राजगढ़, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , मुरैना, श्यो पुरकलां,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा दतिया ,भिंड भंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़,, निवाड़ी और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture