Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चार ज़िलों में आज अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी

13 जुलाई 2023, इंदौर: चार ज़िलों में आज अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में पश्चिमी मध्यप्रदेश के बैतूल ज़िले में अत्यधिक भारी वर्षा हुई है। यहाँ के भीमपुर में सर्वाधिक 215 मिमी वर्षा दर्ज़ हुई है। सीहोर, शाजापुर और हरदा ज़िलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा हुई है, जबकि अशोकनगर, उज्जैन, धार, राजगढ़, इंदौर, देवास, बुरहानपुर और खंडवा ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 13 जुलाई तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से 14 % से अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 10 % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 18 % से अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम केंद्र के अनुसार 14 जुलाई की सुबह 8 :30 बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान किया है, उसके अनुसार सीहोर,बैतूल, हरदा और शाजापुर ज़िलों में भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। जबकि इंदौर, उज्जैन ,अशोकनगर और नर्मदापुरम ज़िलों में भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। इन सभी ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि छिंदवाड़ा ,विदिशा ,रायसेन,राजगढ़,बुरहानपुर, खंडवा,झाबुआ , धार , रतलाम, देवास,आगर, गुना और शिवपुरी ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात हो सकता है। इन ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज 13 जुलाई के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन 60 % से कम वर्षा ,हरा रंग -19 से +19 % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile