Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज का ताजा मौसम अपडेट  

22 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज का ताजा मौसम अपडेट – मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे अपनी विदाई ले रहा है, लेकिन इससे पहले आखिरी दौर में भारी बारिश ने कई इलाकों को भिगो दिया। पिछले 24 घंटों में राज्य के उत्तरी, चंबल और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हुई, जबकि नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में तो अनेक स्थानों पर बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं शेष सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में):

वर्षा के प्रमुख आंकड़ों की बात करें तो नागदा में सबसे ज्यादा 82 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, उसके बाद नलवाली में 76.8, गौहरगंज में 68, इटारला में 67, मनावर में 61, गंधवानी में 57, उदयगढ़ में 55.3, बागली और मनासा में 55-55 मिलीमीटर दर्ज हुए। इसी तरह, अलीराजपुर में 52, झाबुआ में 51, हटिपोटा में 48, जबोट में 46.2, धार में 46, शिवपुरी में 39, कटंगी में 38.1, खाचरौद में 38, सिहोर में 37.5, पचोर में 37.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। अन्य जगहों पर भी बरेली में 24, बरही में 23, टिमरनी में 22.4, जावद और जावर में 22-22, बुधनी में 22, बड़वारा में 21, उमरबन में 20 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड है। इसके अलावा, सौसर में 19.7, गोहपहाड़ी में 19, केसली में 18, पिपलोदा में 17, बैरिसिया में 16.2, दही में 16, सिंगौड़ी में 15.6, बालाघाट में 15.2, सारंगपुर, सीहोर और भीमपुर में 15-15.2 मिलीमीटर दर्ज किए गए। निचले आंकड़ों में इंदौर में 1.3, भोपाल में 1, रीवा शहर में 1.1 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि देवसर में 0.4 और लांजी में 0.3 मिलीमीटर ही रही।

मौसम की वर्तमान परिस्थितियाँ:

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 31°N/74°E, भिटंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और 23°N/68°E के मार्ग से गुजर रही है। अगले 24 घंटों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण विकसित हो चुका है, जो बंगाल की खाड़ी पर निचले दबाव का क्षेत्र बनाने में सहायक होगा। 25 सितंबर के आसपास इस क्षेत्र में नया निचला दबाव बनने की संभावना है, जो 26-27 सितंबर के आसपास उत्तर ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों को पार कर सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उत्तरी बिहार और उससे सटे सिक्किम के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जो मौसम को सक्रिय बनाए रखने में मदद करेगा।

मौसम पूर्वानुमान
आज मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की संभवाना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी और धार जिलों में भारी वर्षा, झंझावत और तूफान के संकेत हैं। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नमंदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिण्ड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुना जैसे जिलों में भी वर्षा के साथ झंझावत और तूफान की संभावना बनी हुई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture