Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा सरकार का किसानों से बजट पूर्व संवाद: नई योजनाओं का प्रस्ताव

10 जनवरी 2025, हिसार: हरियाणा सरकार का किसानों से बजट पूर्व संवाद: नई योजनाओं का प्रस्ताव – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बजट पूर्व परामर्श बैठक के दौरान किसानों और एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) से जुड़े प्रतिनिधियों से सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नई योजनाओं को बजट में शामिल करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में 70 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे और सीमांत हैं, जिनकी जमीन की जोत कम है। इस वर्ग को ध्यान में रखते हुए खास रणनीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जीडीपी में 18 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का है और सरकार इस क्षेत्र में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “छोटे किसानों को बेहतर आमदनी दिलाने के लिए ई-मंडी और अन्य डिजिटल माध्यमों का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा, ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

फसल विविधीकरण की जरूरत पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों से फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के बजाय वैकल्पिक फसलों जैसे मोटे अनाज, स्ट्रॉबेरी और किन्नू जैसी फसलों की ओर रुख करके किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

एफपीओ के सुझावों को बजट में मिलेगी जगह

बैठक के दौरान एफपीओ प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने भी अपनी राय साझा की। पहले सत्र में 52 से अधिक सुझाव सामने आए, जिनमें कृषि विशेषज्ञ भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सुझावों को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।

ऑनलाइन पोर्टल पर सुझाव देने की सुविधा

हरियाणा सरकार ने राज्य के 2025-26 के बजट के लिए नागरिकों और किसानों से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रगतिशील किसानों और नागरिकों से पोर्टल के माध्यम से अपने विचार साझा करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क और रेल नेटवर्क में सुधार के कारण फसल परिवहन अब पहले की तुलना में आसान हो गया है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भ्याणा और रणधीर पनिहार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com