राज्य कृषि समाचार (State News)

कोतवाली पुलिस हरदा ने जब्त की 3 टन 300 किलो अवैध मछली

08 जुलाई 2026, हरदाकोतवाली पुलिस हरदा ने जब्त की 3 टन 300 किलो अवैध मछली – मत्स्य महासंघ के वरिष्ठ क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तव द्वारा आरोपी साकिब पिता सौकत रजा, वार्ड क्रमांक 02, खेड़ीपुरा द्वारा अवैध रूप से मछली चोरी एवं परिवहन की शिकायत की गई।

शिकायत पर थाना कोतवाली प्रभारी श्री रोशन लाल भारती द्वारा 4 जुलाई को आरोपी पर धारा 303 (2) , 223 बी.एन.एस. पर कायमी कर राठी पेट्रोल पंप के पास के एक मकान से लगभग 3 टन 300 किलो मछली  जब्त  की गई। उनके पास मत्स्य निरीक्षक हरदा श्रीमती सरिता चैकीकर एवं श्री सुशील गौर का हस्ताक्षरित नीलामी पत्रक प्राप्त हुआ, जिसमें 800 किलो मछली जाहिद गौरी निवासी हरदा को 25 हजार रुपये राशि प्राप्त कर अंतरित करना ज्ञात हुआ।  जब्त  मछली प्रतिबंधित प्रजाति की ग्राम जोगा में  नीलामी होना पाया गया।

मछली का आखेट इंदिरा सागर से किया जाकर अवैध रूप से नीलामी से अधिक मात्रा परिवहन कर हरदा लाकर एकत्र किया गया जो अवैधानिक है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture