Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा के किसान ने अपनाई ड्रिप-मल्चिंग तकनीक, 2.25 एकड़ में मिर्च की खेती से कमाए 4.50 लाख रुपए  

03 अक्टूबर 2026, हरदा : हरदा के किसान ने अपनाई ड्रिप-मल्चिंग तकनीक, 2.25 एकड़ में मिर्च की खेती से कमाए 4.50 लाख रुपए – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड के ग्राम चारूआ (हरिपुरा माल) के किसान आशुतोष बघेला ने 2.25 एकड़ में मिर्च की खेती से करीब 4.50 लाख रुपए की कुल आय अर्जित की। खेती पर उनकी करीब 2.50 लाख रुपए लागत आई, जिससे उन्हें लगभग 2 लाख रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। मिर्च की खेती में उन्होंने ड्रिप सिंचाई और प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक अपनाई थी।

सरकारी अनुदान से खेत में लगा ड्रिप सिस्टम

आशुतोष बघेला के पास कुल 6 एकड़ जमीन है और वे करीब 5 वर्षों से मिर्च की खेती कर रहे हैं। पहले पारंपरिक सिंचाई के कारण पानी अधिक लगता था और उत्पादन भी अपेक्षित नहीं था। इसके बाद उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 2.25 एकड़ में ड्रिप सिंचाई संयंत्र लगाया। इसके लिए उन्हें 63,658 रुपए का अनुदान मिला। उन्होंने ड्रिप के साथ प्लास्टिक मल्चिंग भी अपनाई। ड्रिप से पौधों की जड़ों तक बूंद-बूंद पानी पहुंचा, जबकि मल्चिंग से खेत में नमी बनी रही और खरपतवार की समस्या कम हुई। इससे पानी की बचत हुई और फसल अधिक स्वस्थ रही।

150 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादऩ

उन्नत तकनीक का परिणाम यह रहा कि उन्हें मिर्च की फसल से प्रति एकड़ करीब 150 क्विंटल उत्पादन मिला। मिर्च को स्थानीय बाजार और सीधे खेत से व्यापारियों को बेचा गया। इसके लिए औसतन 3,000 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिला। आशुतोष बघेला की खेती में ड्रिप-मल्चिंग तकनीक और सरकारी योजना के लाभ से पानी की बचत के साथ उत्पादन और आय में बढ़ोतरी हुई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture