राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा: ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह

20 अप्रैल 2026, हरदाहरदा: ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह – कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने ग्राम उड़ा, चारखेड़ा, डगवानिमा एवं अतरसमा में फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम उड़ा के किसान श्री नरेंद्र तिवारी के खेत के भ्रमण के दौरान मूंग फसल के पौधों में उकठा रोग के लक्षण दिखाई दिये।

कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि यह एक कवकजनित बीमारी है, जो फ्यूजेरियम के कारण होती है। इसके प्रमुख लक्षणों में पौधों का मुरझाना, पीला पड़ना तथा अंततः सूख जाना शामिल है। यह कवक मिट्टी में उपस्थित रहता है, जिससे पौधे आवश्यक पोषक तत्वों का समुचित अवशोषण नहीं कर पाते हैं।

रोग नियंत्रण हेतु किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि पूर्व मिश्रित टेब्यूकोनेजॉल $ सल्फर 400 ग्राम प्रति एकड़ अथवा पायरोक्लोस्ट्रोबिन 20 डब्ल्यू.जी. 200 ग्राम प्रति एकड़ की दर से सुबह या शाम के समय छिड़काव करें। प्रति एकड़ पावर पंप द्वारा 100 से 125 लीटर पानी का उपयोग करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements