Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

ड्रोन दीदी निशा के जीवन में आई खुशियां

25 अक्टूबर 2024, रायसेन: ड्रोन दीदी निशा के जीवन में आई खुशियां – महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई नमो ड्रोन योजना का लाभ पाकर रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज विकासखंड के टिगरिया ग्राम निवासी श्रीमती निशा यादव आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हैं।

क्षेत्र में ड्रोन दीदी के नाम से अपनी पहचान बना रहीं श्रीमती निशा यादव नमो ड्रोन योजना की मदद से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार कर रहीं हैं।  श्रीमती यादव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए बताती हैं कि स्व-सहायता समूह तथा नमो ड्रोन योजना की मदद से उनके जीवन में बदलाव आया है। वह आर्थिक रूप से सक्षम हुईं हैं तथा समाज में भी मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि किसानों  को एक एकड़ में कीटनाशक छिड़काव में लगभग डेढ़ से दो घण्टे लगते हैं, इस काम को वह ड्रोन के माध्यम से 10 से 15 मिनिट में कर देती हैं। इससे किसान के समय की भी बचत होती है। उन्होंने बताया कि कि नमो ड्रोन योजना से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ है और परिवार के जीवन स्तर में भी बदलाव आया है।

श्रीमती वंदना केवट ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनका परिवार आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रहा था। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। नमो ड्रोन योजना में चयन होने के बाद उन्हें इंदौर तथा दिल्ली में ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसी वर्ष जनवरी माह में उन्हें योजना के तहत निःशुल्क ड्रोन मिल गया, जिससे वह खेतों में उर्वरकों तथा कीटनाशकों का छिड़काव कर आय प्राप्त कर रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com