राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर: अपेक्स बैंक के प्रशासक ने सहकारी बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली

11 मई 2026, ग्वालियरग्वालियर: अपेक्स बैंक के प्रशासक ने सहकारी बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली – सहकारी बैंकों व संस्थाओं को अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं किसान हितैषी बनाएं। साथ ही सभी अधिकारी विभागीय समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने ग्वालियर व चंबल संभाग के सभी जिलों के सहकारी बैंकों के अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाना सुनिश्चित करें।

रविवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक में अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव ने सहकारी संस्थाओं को किसानोपयोगी बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सदस्यता महाअभियान को और प्रभावी बनाने बनाएं। उन्होंने कहा किसानों से समन्वय बनाकर वसूली में तेजी लाकर बैंकों की स्थिति मजबूत करें, जिससे अधिक से अधिक किसानों को कृषि संबंधी प्रयोजन के लिये ऋण उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में सदस्यता महा अभियान की दैनिक प्रगति, वर्ष 2025-26 में वितरित अल्पावधि फसल ऋण की वसूली तथा खरीफ 2026 के लिए अल्पावधि फसल ऋण वितरण के लक्ष्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही जिला सहकारी बैंक की शाखाओं एवं प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं (पैक्स) के माध्यम से टर्म ऋण स्वीकृति और वितरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक में पैक्स के अंतर्गत संचालित बहुउद्देशीय व्यावसायिक गतिविधियों की प्रगति, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धियों का आंकलन तथा समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपैक्स बैंक भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारी श्री राजकुमार गंगेले एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ग्वालियर के सीईओ श्री हिमांशु खाड़े सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के सहकारी बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements