राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना: तीन बीज विक्रेताओं का विक्रय प्रतिबंधित

28 जून 2026, गुना: गुना: तीन बीज विक्रेताओं का विक्रय प्रतिबंधित – शासन स्तर से संचालित गुण नियंत्रण सघन अभियान अंतर्गत, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा जिले के कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कृषि  आदानों  की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच दल के द्वारा निरीक्षण में पाई गई  कमियों  एवं  दुकानदारों  द्वारा संधारित स्‍टॉक रजिस्टर के अनुसार भण्डारित भौतिक मात्रा का मिलान न होने के आधार पर मेसर्स मडवरिया बीज भण्‍डार गुना, मेसर्स शिवहरे ट्रेडर्स गुना एवं मेसर्स उमा कृषि सेवा केन्द्र गुना के  गोदामों / दुकानों  को सील करने के साथ ही संबंधित  संस्थाओं  का बीज विक्रय प्रतिबंधित किया गया एवं  संबंधितों  को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।

उक्त संस्‍थाओं   का कारण बताओ नोटिस का प्रति‍ उत्तर संतोषजनक  नहीं पाये जाने की स्थिति में   संबंधितों  के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture