Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना: कृषक चौपाल/संगोष्ठी का आयोजन

नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई

24 अप्रैल 2026, गुना: गुना: कृषक चौपाल/संगोष्ठी का आयोजन – जिले में फसल कटाई उपरांत किसानों द्वारा नरवाई/फसल अवशेष जलाने के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही कृषकों को चौपाल लगाकर नरवाई नही जलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन में श्री संजीव कुमार शर्मा उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग जिला-गुना द्वारा अपने अधीनस्थ अमले के साथ, विकासखंड बमोरी के ग्राम-सिमरोद, अमरोद, भूराखेड़ी, गाकरखेड़ा में कृषक चौपाल/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उप संचालक कृषि द्वारा नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही नरवाई को खेत में मिलाकर तैयार किये जाने वाले खाद के बारे में बताया तथा इसके उपयोग एवं मिट्टी को मिलने वाले पोषक तत्वों के लाभ के विषय में जानकारी दी। वहीं ग्राम बालापुर विकासखंड आरोन में नरवाई नहीं जलाने के लिए कृषकों को चौपाल लगाकर जानकारी दी। इसी प्रकार ग्राम देवमढ़ी में चौपाल आयोजित कर किसानों को नरवाई नही जलाने की सलाह देकर नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।

सेटेलाईट मॉनिटरिंग से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड-बमोरी के नरवाई जलाने वाले 59 किसानों के पंचनामा तैयार कर राशि 1,52,500/- रुपये तथा विकासखंड-आरोन में 27 किसानों पर 67,500/- रूपये की अर्थदंड लगाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रकरण भेजे गये। इसी क्रम में आज विकासखंड-गुना के ग्राम-पगारा में नरवाई जलने की प्राप्त घटना के आधार पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान नरवाई में आग लगी पाई जाने के कारण अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग द्वारा सभी किसान  भाइयों  से अपील की  गई है कि  खेतों में फसल अवशेष न  जलाएं  एवं फसल  अवशेषों  का कृषि यंत्रों  के माध्यम से   खेतों  में मिलाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति तथा ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा को बढ़ाकर फसल का अधिक उत्पादन ले सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture