Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

गुलाब की खेती में गुना जिले को मिली उपलब्धि  

17 जनवरी 2025, गुना: गुलाब की खेती में गुना जिले को मिली उपलब्धि – विगत दिनों भोपाल के गुलाब उद्यान में 44वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में संपूर्ण भारत से गुलाब के लगभग 700 उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए गए। गुना जिले की उन्नतशील कृषक श्रीमती लता अग्रवाल निवासी ग्राम मावन एवं सुश्री इंदु जादौन निवासी हनुमान टेकरी के पास गुना ने अपने पॉलीहाउस में उगाए गए गुलाब के डच रोज कट फ्लावर प्रदर्शनी में भेजकर जिले का गौरव बढ़ाया। श्रीमती लता अग्रवाल को व्यावसायिक पुष्प उत्पादकों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा सुश्री इंदु जादौन को उसी श्रेणी में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  

गुना जिले में इन दोनों पॉलीहाउस का निर्माण एवं गुलाब उत्पादन कार्य उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के अंतर्गत किया गया है। विभाग द्वारा पॉलीहाउस निर्माण और गुलाब की खेती पर 50 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाता है। गुना जिले में गुलाब की खेती लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में पॉलीहाउस के माध्यम से गुलाब की खेती की जा रही है। यहां उत्पादित गुलाब दिल्ली, जयपुर, भोपाल, झांसी जैसे बड़े शहरों में बिक्री के लिये भेजे जाते हैं। एक एकड़ में गुलाब की खेती से किसान प्रतिवर्ष 15 से 20 लाख रुपए तक का मुनाफा कमा रहे हैं।

वर्तमान में एक गुलाब कट फ्लावर का बाजार मूल्य लगभग ₹15 है। गुना जिले की श्रीमती लता अग्रवाल और सुश्री इंदु जादौन ने गुलाब की खेती में नई ऊंचाइयों को छूकर यह साबित किया है कि आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करके कृषि में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com